खानपुर: खानपुर कस्बे के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांत साहू बनीं नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष
खानपुर कस्बे के नगर निकाय चुनाव मतदान में आज सोमवार को दोपहर 1 के लगभग कांग्रेस प्रत्याशी कांत साहू नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष बनी उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी प्रिया सुमन को 7 वोटो के मुकाबले 18 वोटो से हरा दिया। मौके पर विधायक सुरेश गुर्जर सहित सभी पार्षद व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे विधायक गुर्जर ने जीत का श्रेय खानपुर कस्बे केआम लोगों दिया ।