कुंडा: मानिकपुर इलाके के मलियाना टोला में पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल
मानिकपुर इलाके के मलियाना टोला निवासी मनीष के घर में पुलिसकर्मी बिना महिला सिपाही के पहुंचे। आरोप है की दरवाजा तोड़कर सीधे घर में घुस गए इस दौरान घर में सिर्फ महिलाएं थी। महिलाओं ने बिना महिला सिपाही के घर में घुसने की वजह पूछी तो पुलिसकर्मी रौब झाड़ने लगे इसके बाद महिलाओं ने भी विरोध किया।पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो शनिवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल है।