कुंडा: कुंडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को खेमीपुर बड़ी नहर पुल के पास से किया गिरफ्तार
कुंडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ ने शुकवार शाम 5.30 बजे बताया की आरोपी रोहित गौतम पुत्र सूर्यपाल गौतम निवासी ग्राम धमैयापुर ताजपुर थाना कुंडा को खेमीपुर बड़ी नहर पुल के पास से पकड़ा गया। रोहित पर आरोप है कि उसने पीड़ित परिवार पर चोरी का आरोप लगाकर परेशान किया, जिससे पीड़ित की पत्नी ने फांसी लगा ली।