कुंडा: हथिगवां पुलिस ने गैंगस्टर मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को सैफाबाद रसूलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा
हथिगवां पुलिस ने सैफाबाद रसूलपुर से गैंगस्टर एक्ट के तहत दो आरोपियों मोहम्मद मुजाहिद अली और मोहम्मद शाहिद अली को गिरफ्तार किया है। सीओ कुंडा ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया की दोनों आरोपी हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है।