उचेहरा: उंचेहरा पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर चेकिंग लगाकर 55 लोगों के काटे चालान
हेलमेट का हवाला देते हुए इन दिनों उंचेहरा पुलिस के द्वारा लगातार चलानी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा था।लेकिन सुबह शाम चेकिंग लगाते हुए सिर्फ 10 से 15 चलान काटे जा रहे थे।उसमें भी जिनका थोड़ा सा भी समाज मे मान सम्मान था वह पुलिस से भिड़ रसूख के दम पर निकल जा रहे थे।इस बीच थाना मोड़ उंचेहरा में पुलिस ने काटे 55 लोगो के चलान।