पुतला दहन से पहले ही पुतला लेकर ‘फुर्र’ हुए थाना प्रभारी!
सतना। कोठी कस्बे में किसान कांग्रेस कमेटी के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में उस वक्त मजेदार नजारा देखने को मिला, जब आग लगने से पहले ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुतला लेकर दौड़ पड़े। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कांग्रेस कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए और मौके पर मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।
कांग्रेसियों ने पुतला वापस पाने के लिए पीछा भी किया, लेकिन 61 साल के चुस्त-दुरुस्त थाना प्रभारी की रफ्तार के आगे उनकी एक न चली। आखिरकार कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त किया। थाना प्रभारी की यह फुर्ती और चतुराई अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।#Satna #Kothi #SantoshTiwari #KisanCongress #PutlaDahan ViralVideo MPNews SatnaNews