नशे के खिलाफ कोलगवां पुलिस का बड़ा प्रहार: 6 मामलों में फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सतना। “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत कोलगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट समेत 6 गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी आनंद उर्फ प्रिन्स जायसवाल (27), निवासी दुर्गा नगर नईबस्ती, वार्ड क्रमांक 19, थाना कोलगवां को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की अपराधों की फेहरिस्त में नारकोटिक्स और ड्रग कंट्रोल एक्ट के कई प्रकरणों के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और धमकी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी रीवा रेंज ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय और नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुदीप सोनी एवं टीम ने मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। न्यायालय म�