भरगामा: महथावा में 48 घंटे का अखंड रामधुन, बाबा सर्वेश्वरनाथ धाम भक्ति के सागर में डूबा
भरगामा प्रखंड के महथावा स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और मंदिर परिसर “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा।