भरगामा: भरगामा थाना क्षेत्र के मौजहा में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, महिला को ब्रेन हेमरेज के बाद नेपाल रेफर
भरगामा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने देर शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें ब्रेन हेमरेज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए नेपाल स्थित न्यूरो अस्पताल रेफर किया गया है।