भरगामा: भरगामा प्रखंड में चांद का हुआ दीदार, माहे रमजान की शुरुआत गुरुवार से
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही पाक माहे रमजान की शुरुआत की घोषणा कर दी गई। सिरसिया हनुमानगंज स्थित जामिया ताहिरा लील बनात के मौलाना ईशा नोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 18 फरवरी की शाम चांद का दीदार हो गया है, इसलिए गुरुवार 19 फरवरी से माहे रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।