शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध गायक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित परिमल यादव की 6वीं स्मृति दिवस पर क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण माहौल देखने को मिला। ग्रामीण परिवेश के कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें शिद्दत से याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।