बिश्रामपुर: क्षेत्र में कई जगहों पर मारपीट, दर्जनों घायल, सीएचसी में इलाज के बाद रेफर
आपसी व जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को अलग-अलग क्षेत्र के कई जगहों पर हुई मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गये। विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम छः बजे तक इलाज के बाद सभी को रेफर किया गया। पहली घटना पांडु का है जहां मोटरसाइकिल विवाद में मारपीट हो गयी जिसमे एक युवक विजय कुमार घायल हो गया।