बिश्रामपुर: आरसीआईटी के सभागार में रामनवमी पूजा समिति ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को सम्मानित किया
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी को सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे आरसीआईटी के सभागर में मेदिनीनगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मानित किया गया। रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष युगल किशोर चंद्रवंशी ने डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी को पहले माला पहनाकर स्वागत किया।