बिश्रामपुर: विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन, किसानों को सम्मानित किया गया
विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर दो बजे एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित की गयी। जिसमें उन्नत और प्रगतिशील किसान को उनके उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेला का आयोजन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सह कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा लगाया गया।