बिश्रामपुर: रामनवमी और ईद पर्व को लेकर विश्रामपुर थाने में शांति समिति की बैठक हुई, तय रूट से जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया
रामनवमी व ईद पर्व को लेकर विश्रामपुर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुयी। जिसका समापन शाम छः बजे हुआ। बैठक में दोनों समुदाय के लोग ने रामनवमी पूजा को सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राकेश तिवारी ने किया।