बिश्रामपुर: रेहला थाना में नवरात्र, रामनवमी और ईद त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, मिलजुलकर मनाने का निर्णय लिया गया
रेहला थाना परिसर में बुधवार की दोपहर दो बजे नवरात्र रामनवमी महोत्सव तथा ईद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार व संचालन प्रो• नंदलाल शुक्ला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह प्रखंड प्रमुख रंभा कुमारी,पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान भी शामिल रहे।