चूरू: गांव गाजसर के खेत में काम करते 40 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काटा, खुद गाड़ी ड्राइव कर पहुंचा अस्पताल
Churu, Churu | Jun 17, 2025 चूरू के गांव गाजसर के खेत में कृषि कार्य करते समय मंगलवार दोपहर 40 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद व्यक्ति की तबीयत बिगडने लगी। जिस पर पीड़ित खुद गाड़ी ड्राइवर कर करीब 20 मिनट में अस्पताल पहुंचा। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने तुरन्त उसका ईलाज शुरू किया। व्यक्ति मरा हुआ सांप भी अस्पताल में लेकर पहुंचा।