चूरू: सदर क्षेत्र के एक गांव की 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप, महिला थाने में 13 साल के बालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Jun 17, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां परिवार के ही 13 वर्षीय बालक पर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 8 वर्षीय पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंची, जहां पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।