चूरू: झारिया गांव के ग्रामीणों ने अग्नि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 3 लाख रुपए का किया सहयोग
Churu, Churu | Jun 17, 2025 चूरू के गांव झारिया के ग्रामीणों ने एक अग्नि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कर अनूठी पहल की है। गांव के युवाओं की पहल पर पीड़ित परिवार की मदद के लिये एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, फिर सभी ने अंशदान कर 3 लाख रुपये एकत्रित कर लिए। तीन दिन में एकत्रित हुए यह 3 लाख रुपए मंगलवार सुबह 10 बजे करीब पीड़ित परिवार को सौंप दिए गए।