चूरू: पीडीयू मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, आपदा प्रबंधन की दी गई ट्रेनिंग
Churu, Churu | Jun 17, 2025 चूरू के राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे करीब नर्सिंग कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मंगलवार को शिविर में डिजास्टर मेनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई।हड्डी रोग विषेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि नर्सिंगकर्मियों को प्राकृतिक व मानव जनित आपदा के समय अस्पताल में रोगियों के इलाज बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।