चूरू: जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 17, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार दोपहर 1 बजे करीब जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और राजस्व कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारीगण राजस्व से जुड़े परिवादों के निस्तारण में त्वरितता बरतें तथा कोर्ट में समय देते हुए परिवादों को निस्तारित करें।