पोहरी: पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया, बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा रहे मौजूद
Pohri, Shivpuri | Sep 23, 2026 पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर 3 बजे 11वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा ने आयुर्वेद के महत्व को बताया।