खरसावां: खरसावां में सप्तमी पूजा के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हुई, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भक्तिमय माहौल
धार्मिक नगरी खरसावां में शनिवार को सप्तमी पूजा के साथ मां दुर्गा की आराधना पूरे भक्तिभाव से की गयी. क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. भक्तों ने मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. दुर्गा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. सप्तमी पर व