बड़ौदा: बड़ौदा नगर में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, कल से भागवत कथा होगी शुरू
Badoda, Sheopur | Dec 24, 2025 श्योपुर। बड़ौदा नगर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में होने जा रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे गायत्री मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आयोजकों ने विधिवत गंगाजल पूजन के साथ महिलाओं के सिर पर कलश धारण कराए।