बड़ौदा: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला, दो घायल, बड़ौदा थाने में महिला समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज
Badoda, Sheopur | Dec 23, 2025 श्योपुर। बड़ौदा थाना क्षेत्र के बागर पर सोमवार को सुबह 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला सहित 6 लोगों ने मिलकर फरियादी व उसके साथी की कुल्हाड़ी, लोहे का पलटा और लाठी से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में रात 09 बजे छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने जानकारी मंगलवार को सुबह 8:00 बजे दी है।