बड़ौदा: बड़ौदा मंडी में धान के कम भाव पर किसानों का हंगामा, श्योपुर-बारां हाइवे पर लगाया चक्काजाम
Badoda, Sheopur | Dec 22, 2025 श्योपुर। कृषि उपज मंडी में धान की बोली कम लगने से नाराज किसानों ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जोरदार हंगामा कर दिया। गुस्साए किसानों ने मंडी के सामने श्योपुर-बारां इंटरस्टेट हाइवे पर ही चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।