सुजानगढ़: चांदबास रोड पर कथित अवैध तिरपाल गोदाम के निर्माण का आरोप, नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई
सुजानगढ़ में चांदबास रोड पर कथित बिना वाणिज्यिक पट्टे और निर्माण स्वीकृति के तिरपाल गोदाम बनाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य बंद करवाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार लोगों का आरोप है कि निर्माण में मास्टर प्लान के अनुसार रास्ता और सेटबैक नहीं छोड़ा गया है।