सुजानगढ़ में शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार जय सेवा संस्थान सुजानगढ़ के तत्वावधान में 22 फरवरी को रक्तदान शिविर लगेगा। संस्थान के अध्यक्ष प्रेम जोशी ने बताया कि लॉयंस चेरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में सुबह 9.15 बजे शिविर का शुभारंभ होगा। काशीराम खेतान, धर्मेंद्र खेतान, कैलाश खेतान व मनीष खेतान के सौजन्य से शिविर लगेगा।