थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही- 350 पेटी, 3150 लीटर अवैध देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए जप्त
थाना ओरछा रोड पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब के परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम गौरगाय कैंड़ी रोड पर पहुंची। पंचायत भवन के पास संदिग्ध खड़े पिकअप वाहन को विधिवत चेक किया गया, वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। 350 पेटी अवैध देशी शराब मात्रा करीब 3150 लीटर एवं तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओरछा रोड निरीक्षक दीपक शर्मा, प्रधान आरक्षक महेंद्र यादव, धनंजय सिंह, अरविंद यादव, सत्यम, सुरेंद्र तिवारी एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 12, 2026