घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस पर बीडीओ ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया
Ghaghra, Gumla | Nov 26, 2024 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में संविधान दिवस पर बीडीओ की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां प्रखंड,अंचल कर्मी और अन्य ग्रामीणों ने संविधान को लेकर शपथ लिया। मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को एकजुट करना उन्हें उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करना है।