घाघरा: बीमरला और नवडीहा पल्ली में ईसाई समुदाय ने धूमधाम से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व, निकाली गई शोभायात्रा
Ghaghra, Gumla | Nov 24, 2024 घाघरा प्रखंड के बीमरला और नवडीहा पल्ली में ईसाई समुदाय द्वारा ख्रीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया।ईसाई समुदाय के लोगों ने इस क्रम में शोभायात्रा निकाला। शोभा यात्रा गांव के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पुनः पल्ली पहुंचा। जहां मिस्सा अनुष्ठान हुई। वही पल्ली पुरोहित ने कहा कि प्रभु यीशु हमेशा लोगों से प्रेम करना सिखाया है।