घाघरा: बिशुनपुर विधानसभा में प्रत्याशी की लगातार जीत, घाघरा के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, चमरा ने हेमंत और कल्पना को दिया श्रेय
Ghaghra, Gumla | Nov 23, 2024 बिशुनपुर विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी चमरा लिंडा की ऐतिहासिक जीत पर घाघरा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। चमरा लिंडा ने जीत का श्रेय हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को दिया है। उन्होंने कहा रणनीति बनाकर क्षेत्र में हमने जनता का विश्वास जीता। लेकिन हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के कार्यों को देखकर जनता ने मुझे जिताया है।