घाघरा: डब्लूएचएच की टीम ने सोमवार को बुरजू गांव का दौरा कर कई योजनाओं का निरीक्षण किया
Ghaghra, Gumla | Nov 25, 2024 चुंदरी के राजस्व ग्राम बुरजू गांव में डब्लूएचएच की टीम के द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिसमें बुरजू गांव में पहाड़ की तराई से गांव के खेत तक कच्ची नाली एवं लूज बोल्डर तालाब को देखा। बता दे कि कच्ची नाली एवं लूज बोल्डर तालाब श्रमदान से किया गया था।वही पंचायत भवन में जाकर पंचायत की कार्यवाही,जीपीडीपी, ग्राम सभा,सहित कई दस्तावेज की जानकारी ली।