*"न्यायोत्सवः विधि सेवा सप्ताह-2026" के तहत दिव्यांगजन के अधिकारों हेतु विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ*
*धार 18 नवंबर 2026।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में बुधवार को "न्यायोत्सवः विधि सेवा सप्ताह-2026" के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय पंढुनीकला (ग्राम पंचायत बरमखेडी, सरदारपुर) में दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के बारे सजग करने के उद्देश्य से विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री रामसहारे राज, जिला न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के द्वारा बताया गया कि उक्त "न्यायोत्सवः विधि सेवा सप्ताह-2026" का आयोजन राज्यभर में दिनांक 14 से 20 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक न्याय की सुगमता को सुनिश्चित करना है व विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। शिविर में दिव्यांगजन व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवा योजना से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि दिव्यांगजन व्यक्तियों की न्याय तक समावेशी पहुंच सुनिश्चित हो सके।
उक्त विधिक जागरूकता शिविर के दौरान नालसा (मानसिक और बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना) 2024, नालसा (बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना-2024, बाल अधिकारों, " गुड टच-बेड टच", नालसा हेल्पलाईन 15100 की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्री राम सहारे राज, (जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार), श्री सिमोन सुलिया, (जिला विधिक सहायता अधिकारी), माध्यमिक विद्यालय पंढुनीकला, के प्रधानाध्यापक श्री फुलचंद मारू ग्राम पंचायत बरमखेडी के ग्रामीणजन तथा स्कूल के शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Collector Office Dhar