कुलपहाड़: कुलपहाड़ कोतवाली में मिशन शक्ति के तहत परिवारों को किया सम्मानित, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
थाना कुलपहाड़ के राघव सभागार में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ एवं मिशन शक्ति प्रभारी राम सहाय सिंह ने परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े परिवारों को बुलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सामग्री वितरित की गई।