बगोदर: बगोदर सरिया रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग पर रोड जाम
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड पर बीएड काॅलेज के पास गुरुवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के नउवाडीह के दिनेश कुमार की शुक्रवार को ईलाज के दौरान रांची में मौत हो गई।जिसके बाद रांची से पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक का शव शुक्रवार की देर शाम बगोदर थाना ले पहुचें।