काको: लालमन बीघा से गैर-जमानती वारंट के आरोपी उत्तम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया, कार्रवाई जारी
पाली थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान उत्तम कुमार (25), पिता राजकिशोर यादव, निवासी लालमन बिगहा, थाना पाली, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उत्तम कुमार के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।