मंडी: टाऊन हॉल मंडी में हुई भगवान मुहल्ले की वार्ड सभा,उपमहापौर माधुरी कपूर ने की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 वार्ड सभा की बैठक वार्ड नंबर 12 भगवान मोहल्ला की टाउन हॉल में नगर निगम मंडी के उपमहापौरमाधुरी कपूर की अध्यक्षता में की गई। जिसमें नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अभय,सतीश गुलेरिया GIS एक्सपर्ट वसीम एवं रीता रानी मौजूद रहे। इस बैठक में स्वच्छता से संबंधित एक भी शिकायत वार्ड सभा में नहीं रखी गई और बैठक में आए सभी लोगों ने वार्ड में हो रहे कार्यों की सराहना की।