मंडी: पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के लिए मंडी जिला में 25 फ़रवरी को होंगे उपचुनाव, डीसी मंडी ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 मंडी जिला में गोपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बलद्वाड़ा में प्रधान तथा धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बनाल में उप-प्रधान के रिक्त हुए पद के लिए उप-चुनाव 25 फ़रवरी को करवाया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता तुरन्त प्रभाव से लागू हो गई है।