मंडी: मंडी के सेरी मंच पर विभिन्न मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन, सुक्खू सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मंडी ज़िला के पंजीकृत 80 हजार मनरेगा व निर्माण मज़दूरों की वित्तिय सहायता गैर कानूनी तौर पर रोकने के ख़िलाफ़ मंगलवार को मंडी में सरकार के ख़िलाफ़ पांच मज़दूर संगठनों ने सामूहिक प्रदर्शन किया और शहर में रैली निकाली। सभी मज़दूर संगठनो के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेरी मंच पर इकठ्ठा होकर शहर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रैली निकाली।