मंडी: उपायुक्त कार्यालय परिसर में दिव्यांगों के पार्किंग स्थल पर लगाया जाए साइन बोर्ड: हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था की प्रधान
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था की प्रधान हेमलता पठानिया ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में दिव्यांगों को दिए गए पार्किंग स्थल में साईन बोर्ड लगाने का आग्रह किया है, ताकि उनकी पार्किंग में कोई और गाड़ी खड़ी न करे। हेमलता पठानिया ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि दिव्यांगों को दी गई पार्किंग में अन्य लोग वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे उन्हें काफी मुश्किलें आ रही है।