मंडी: मंडी कांग्रेस ने याद किए महात्मा गांधी, गांधी भवन मंडी में मनाया शहीदी दिवस
Mandi, Mandi | Jan 30, 2024 30 जनवरी के दिन ही महात्मा गांधी की हत्या की गई थी, जिसके बाद से इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसी कड़ी में मंगलवार की गांधी भवन मंडी में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और महात्मा गांधी को याद किया।इस दौरान महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की भी कांग्रेसियों ने शपथ ली।