जालोर में आज खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, 305 सीटों के आएंगे नतीजे : जालोर। पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और 14 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित होंगे। आहोर रोड स्थित वीर वीरमदेव राजकीय महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
पहले 262 पंचायत समिति सदस्यों और दोपहर 12 बजे से 43 जिला परिषद सदस्यों के वोटों की गिनती होगी। जिला परिषद के 43 वार्डों में 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि मतगणना से पहले सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। परिणाम घोषित होने के साथ ही जिले में जिला परिषद और पंचायत समितियों के बोर्ड गठन की तस्वीर साफ होने लगेगी।
Jalor, Jalor | Nov 20, 2026