सिरे मंदिर रोड पर दुकानदार पर जानलेवा हमला : कैंपर से कार को टक्कर मारकर पाइप-सरियों से पीटा, सिर में 5 टांके; विरोध में रास्ता जाम। जालोर के सिरे मंदिर रोड पर गुरुवार रात कैंपर सवार बदमाशों ने कार से घर जा रहे दुकानदार दिलीप माली पर पाइप और लोहे के सरियों से हमला कर दिया। श्मशान भूमि के पास पहले उसकी कार को टक्कर मारी, फिर पीछा कर बेरहमी से पीटा और कार के शीशे तोड़ दिए। हमले में दिलीप के सिर, हाथ, पैर और पीठ पर चोटें आईं। सिर में 5 टांके लगाए गए। घटना से आक्रोशित माली समाज के लोगों ने रात करीब 10 बजे अस्पताल चौराहे पर बैरिकेड लगाकर रास्ता जाम कर दिया। करीब 30 मिनट बाद पुलिस की समझाइश और आरोपियों की गि#रफ्तारी व सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
Jalor, Jalor | Nov 20, 2026