फर्रुखाबाद: नगर पालिका बोर्ड ने 137 करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरी, सभासदों ने बंदरों के आतंक का किया जिक्र
फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक नगर पालिका कार्यालय परिसर में हुई। नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 137 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसमें निर्माण, जलकल और पथप्रकाश पर 46 करोड़ रुपये, जबकि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर 91 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान