विदिशा नगर: श्रावणमास में बालाजी ईको सिटी में युवक ने शिवलिंग खंडित किया, पुलिस ने नामजद FIR दर्ज की
श्रावण मास में जहां चारों तरफ लोग भगवान शिव की पूजा आराधना कर रहे हैं उनके नाम का व्रत रख रहे हैं वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोठिया रोड पर स्थित बालाजी ईको सिटी कॉलोनी में मौजूद मंदिर में स्थापित भगवान शिव की शिवलिंग को खंडित करने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर की यह घटना बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई।