बरहरुवा: पलासबोना में कोटालपोखर थाना के गश्ती दल के एएसआई पर चाकू से हमला
कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर संध्या ड्यूटी के दौरान थाना एएसआई विजय यादव पर एक युवक ने पलाशबोना गांव के समीप चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । वही मौके पर मौजूद जवानों ने आरोपी युवक को तत्काल ही हिरासत में ले लिया है, और घायल एएसआई विजय यादव के इलाज हेतु तत्काल सोना जोड़ी हॉस्पिटल पाकुड़ पहुंचाया गया।