बरहरवा नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बुधवार को बरहरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाची पदाधिकारी (नगर पंचायत) सह परियोजना निदेशक (आईटीडीए) संजय कुमार दास की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।