बरहरुवा: बरहरवा में सात दिवसीय सोहराय पर के हाकू काटकोम में आदिवासी समुदाय जमकर झूमे
प्रखंड क्षेत्र के दुलुमपुर ग्राम में गुरुवार को आदिवासियों का महा पर्व सोहराय पर हाकु काटकोम का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासियों ने गांव के तालाब में मछली पकड़ कर आपसी भाईचारे के बीच बंटवारा करते हुए हक्कू कटकम का पर्व मनाया ।