गंगधार झालावाड़
झालावाड़ जिले के चौमहला नगर में अवैध बूचड़खानों और मांस की दुकानों के खिलाफ आक्रोश!
झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत कोल्वी उर्फ मंडी राजेन्द्रपुर चौमहला के वार्ड 3, 4, 5 और 7 के रहवासी इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। धार्मिक स्थलों के पास चल रही अवैध मांस की दुकानों और बूचड़खानों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर इन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। बिना लाइसेंस के संचालित अवैध दुकानें और बूचड़खानों का कचरा।मंदिरों (श्री शीतलामाता, श्री रामरामेश्वर हनुमान, श्री रैदास मंदिर) के पास गंदगी और दुर्गंध से धार्मिक भावनाओं को ठेस। खुले में फेंके जा रहे अपशिष्ट से आवारा कुत्तों का आतंक और फैलती बीमारियां। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, शराब पीकर हंगामा और महिलाओं की सुरक्षा पर संकट।इन सब परेशानियों के चलते कई परिवारों के पलायन तक की नौबत आ गई है!स्थानीय वार्डवासियों ने प्रशासन और शासन से सख्त मांग की है कि इन अवैध दुकानों की वैधता की जांच हो और इन्हें तुरंत बंद कर उचित कार्रवाई की जाए।#Gangdhar #Jhalawar #Choumahla #KolviMandi #RajasthanNews IllegalSlaughterhouse JhalawarNews PublicIssues LocalNews ActionRequired